HARYANA NEWS: गुरुग्राम में 10000 एकड़ में पर्यटन गतिविधियां होंगी जल्द शुरू- मुख्यमंत्री मनोहर लाल
Manohar Lal in Yamunanagar: हरियाणा के यमुनानगर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हैथिनी कुंड बैराज पर वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का शुभारंभकिया। मुख्यमंत्री ने खुद जेट स्की को चलाकर अनुभव किया। साथ ही हैथिनी कुंड बैराज पर ही अटल पार्क का भी उद्घाटन किया।
इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पहले ये ताजेवाला हैड छोटा होता था, 1984 से मुझे इस इलाके का अनुभव है। 4 राज्यों को जोड़ने का काम करता है ये इलाका,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के साथ ये जगह जोड़ती है।वॉटर बोट और जेट स्की दो वॉटर स्पोर्ट्स यहाँ आज शुरू किए। आज ही सुबह हॉट एयर बैलून की गतिविधि भी पिंजौर से शुरू हुई। आने वाले वक्त और भी गतिविधियाँ जगहों को चिन्हित कर शुरू की जाएंगी। मनोहर लाल ने कहा कि कलेसर से कालका तक के इलाक़े को भी ट्रैक के रूप में विकसित करेंग। कार्यक्रम में ही मौजूद लोगों की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुनी समस्याएं।
आज पर्यटन गतिविधियां शुरू की गई है- मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पहुंचे ।जहां उन्होंने पर्यटन से जुड़ी कई गतिविधियों का उद्घाटन किया।सीएम ने कहा कि हथिनीकुंड बैराज पर आज पर्यटन गतिविधियां शुरू की गई है हालांकि टिकरताल में इस तरह की गतिविधियां है। लेकिन वहां स्थान कम है।
अटल पार्क पर रखे जाने की घोषणा की- सीएम
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि लेकिन यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज में काफी अच्छा स्थान है और यह है हाईवे से जुड़ा हुआ है जो हिमाचल उत्तराखंड भी लगता है। यहां लोगों को काफी लाभ होगा। इसके साथ ही उन्होंने हथिनी कुंड बैराज पर बना रही पार्क का नाम अटल पार्क पर रखे जाने की घोषणा की।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply