Delhi News: 19 नवंबर को नहीं मिलेगी शराब, जानें क्यों
नई दिल्ली: छठ पूजा का आज से आगाज हो गया है। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने 19 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली में 'ड्राई डे' घोषित कर दिया है। इस दिन शराब की सभी दुकाने बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की घोषणा की है।
आपको बता दें कि महापर्व छठ पूजा इस साल 17 नवंबर से लेकर 20 नवबंर तक मनाई जाएगी। छठ पूजा भारत के पूर्वी हिस्सें में मनाई जाती है। बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इन राज्यों में छठ पूजा का महत्व सबसे बड़े त्योहार के रूप में है। छठ पूजा के महापर्व का आगाज आज से हो चुका है। इसके लिए तैयारी जबरदस्त तरीके से की गई है। इस कड़ी में दिल्ली ने 19 नवंबर को दिल्ली सरकार ने 19 नवंबर को छुट्टी कर दिया है।
आज से शुरू हुआ छठ पर्व
छठ पर्व की शुरुआत नहाए-खाए से 17 नवंबर से हो गई है। 18 नवंबर को खरना या लोहंडा मनाया जाएगा। छठी मइया को अर्घ्य देने के लिए भक्त 19 नवंबर की शाम पानी में उतरेंगे। वहीं 20 नवंबर की सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन किया जाएगा। छठ पूजा के सपापन के बाद छठ पूजा प्रसाद लोगों में बांटा जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply