पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मूल-मंत्र, कहा- हम संगठन में विश्वास करते हैं
नई दिल्ली: दमन और दीव में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ता को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आपने पार्टी के भीतर और भारत की राजनीति में भी राजनीतिक संस्कृति बदल दी है। आज लोग इस भावना के साथ काम कर रहे हैं कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को कैसे ताकत मिले, हम उनकी सेवा कैसे कर सकें।
पीएम मोदी ने कहा कि हम संगठन में विश्वास करते हैं, हम संस्कारों में विश्वास करते हैं, हम समर्पण में विश्वास करते हैं और हम सामूहिकता के मूल्यों के साथ सामूहिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ते हैं और जो जिम्मेदारी मिले उसके लिए निरंतर अपनी योग्यता और अपना कौशल बढ़ाते जाएं। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिले हमें अपनी क्षमता बढ़ानी चाहिए। एक दूसरे से सीखना चाहिए। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहना चाहिए और एक दूसरे के संपर्क में रहना चाहिए और आपके क्षेत्र में क्या हो रहा है इसकी जानकारी एक दूसरे को जरूर देनी चाहिए।
‘लोकतंत्र की मजबूती शिखर पर जितनी है’
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती शिखर पर जितनी है उससे ज्यादा नींव पर होती है। हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं की नींव जितनी मजबूत होगी, उतना ही हम हर पल लोकतंत्र में रह सकेंगे। हमें अधिकतम जन समर्थन मिलेगा और हम नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे साथ हजारों की तादाद में जो हमारे पंच, सरपंच और जिला के सदस्य हैं उनका भी अभ्यास वर्क चल रहा है। ये सब हम चुनाव जीतने के लिए नहीं कर कर रहे हैं। ये सब हम इसलिए कर रहे है ताकि 2047 में हम विकसित भारत बना सकें।
30 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ
पीएम मोदी ने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले से मैंने एक बात कही थी 'पीएम विश्वकर्मा योजना'। 13 हजार करोड़ रुपये का एक प्रारंभिक बजट बनाया और पीएम विश्वकर्मा योजना को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को एक बड़ा समारोह करके इस योजना को आगे बढ़ाने वाले हैं। इससे 30 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply