500 रुपए सिलेंडर...महिलाओं को 2,500 रुपए...तेलंगाना जनता के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र में किए ये वादे
Telangana election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह हमने कर्नाटक, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने सभी वादे पूरे किए, उसी तरह हम तेलंगाना के लोगों से किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।तेलंगाना की जनता अब हर हाल में कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है।
कांग्रेस ने जारी किया तेलंगाना घोषणापत्र
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि तेलंगाना की भ्रष्ट सरकार ने कालेश्वरम प्रोजेक्ट में बहुत बड़ा घोटाला किया है। लेकिन KCR सरकार के इन घोटालों पर मोदी जी खामोश रहते हैं।PM मोदी और KCR कितनी भी कोशिश कर लें, वे सत्ता में आ नहीं पाएंगे... तेलंगाना में आएगी तो कांग्रेस ही। क्योंकि जनता इनके घोटालों को समझ चुकी है, इनके रिटायरमेंट का दिन आ गया है।
“2 लाख नौकरियां देने की दिशा में काम किया जाएगा”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो करके दिखाती है। सोनिया गांधी जी ने तेलंगाना राज्य बनाने का वादा किया था और उसे पूरा कर दिखाया। तेलंगाना का फायदा जनता को मिलना चाहिए था, लेकिन सत्ता में बैठे लोग इसे लूट रहे हैं।तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनते ही योजनाबद्ध तरीके से 2 लाख नौकरियां देने की दिशा में काम किया जाएगा। हम इस वादे को पूरा करने में बिल्कुल भी देर नहीं करेंगे। हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं।
खरगे ने कहा कि PM मोदी ने कहा था... - लोगों को 15 लाख रुपए दूंगा - किसानों की आय दोगुनी कर दूंगा - काला धन खत्म कर दूंगा लेकिन वे सिर्फ कहते हैं, करते कुछ भी नहीं। PM मोदी जनता को भड़काते हैं, लोगों को अलग करने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में जो भी वादा किया है, हम उसे पूरा कर दिखाएंगे। इसलिए मेरी आप लोगों से अपील है कि हाथ के निशान पर बटन दबाकर कांग्रेस को जीत दिलाएं।
तेलंगाना से कांग्रेस का वादा
- महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए
- 500 रुपए में गैस सिलेंडर
- महिलाओं को फ्री बस सेवा
- किसानों को हर साल 15,000 रुपए
- खेतीहर मजदूरों को 12,000 रुपए
- धान पर 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस
- 200 यूनिट बिजली फ्री
- घर बनाने के लिए 5 लाख रुपए की सहायता
- तेलंगाना आंदोलन के सेनानियों को 250 वर्ग गज जमीन
- वरिष्ट नागरिकों को 4,000 रुपए पेंशन
- 10 लाख रुपए तक का स्वास्थय बीमा
- छात्रों को पढ़ाई के लिए 5 लाख रुपए की मदद
- तेलंगाना इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल बनाए जाएंगे
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply