Chhattisgarh Election 2023: राहुल का किसानों को लेकर बड़ा बयान, कहा- ''पेन निकालकर लिख लीजिए, किसानों का कर्जा माफ होगा”
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव हो गया है वहीं दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होने हैं जिसको लेकर राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अम्बिकापुर के सरगुजा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। यही नहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सांसद ने कर्ज माफी का वादा किया।
राहुल गांधी ने घोषणापत्र में किसानों के लिए कर्जा माफी के किए गए वादे को दोहराते हुए कहा कि, ''पेन निकालकर लिख लीजिए, किसानों का कर्जा माफ होगा। हमने जो वादे 2018में किसानों के लिए किए थे, उसे पूरा किया है।' कांग्रेस सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ से मेरा पुराना रिश्ता है। ''मैंने आपसे दो-तीन वादे किए थे। हमने कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो दो-तीन काम पक्के तौर पर होगा।
‘हमने वादे किए थे वो पूरे किए’
सबसे बड़ा काम किसानों का कर्जा माफ, वह कोई छोटी बात नहीं थी। उस समय बीजेपी के सभी नेताओं ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी सच नहीं बोल रही है। हमने यह कहा था कि 2500रुपये प्रति क्विटंल धान के लिए मिलेगा। बीजेपी के नेताओं ने कहा था कि ऐसा नहीं किया जा सकता। जो हमने वादे किए थे, वे पूरे हुए? कोई यह कह सकता है कि किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ। या धान के लिए 2500नहीं मिले। कोई नहीं कह सकता है।''
पीएम मोदी पर किया कटाक्ष
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'पीएम ने हर एक बैंक खाते में 15लाख रुपये डालने की बात कही थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि नोटबंदी से कालाधन मि़ट जाएगा।'' आगे भाषा के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि ''बीजेपी चाहती है कि लोग सिर्फ हिंदी में बोलें, बच्चे इंग्लिश स्कूल में पढ़ाई न करें। वे कहते हैं कि यूपी और बिहार में रहना तो हिंदी बोलिए।''
राहुल गांधी ने आगे कहा कि, ''मोदी जी जातीय जनगणना कराना नहीं चाहते। वह कहते हैं कि है गरीब केवल जाति है मोदी जी के अनुसार ओबीसी जाति नहीं है। देश को चलाने में पिछड़ों की कोई भागीदारी नहीं है। नरेंद्र मोदी के पास जातीय जनगणना के आकड़े हैं लेकिन वह दिखाना नहीं चाहते हैं।''
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply