Cash For Query: महुआ मोइत्रा को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का दावा, लोकपाल ने सीबीआई जांच के दिए आदेश
Cash For Query : सवाल पूछे जाने के बदले पैसा लेने के आरोप में फंसी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। दरअसल, निशिकांत दुबे ने बताया कि लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिए हैं। इसी को लेकर निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा,''लोकपाल ने आज मेऱी शिकायत पर आरोपी सांसद महुआ मोइत्रा के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर सीबीआई जांच का आदेश दिया।''
निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद कारोबरी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर अडानी ग्रुप के मामले में संसद में सवाल किया था। इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने कहा था कि हीरानंदानी ने मोइत्रा के सांसद वाले लॉगिन का इस्तेमाल कर विभिन्न स्थानों से प्रश्न दर्ज किए। बीजेपी सांसद ने कहा था कि महुआ मोइत्रा ने संसदीय आईडी का अपना लॉग-इन पासवर्ड शेयर किया था, जहां से किसी दूसरे शख्स ने व्यापारी गौतम अडानी को घेरने वाले सवाल संसद में उठाए।
निशिकांत दूबे ने किया दावा
बीजेपी सांसद ने दावा किया था कि महुआ मोइत्रा ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को लोकसभा वेबसाइट का लॉगिन एक्सेस दिया था। जिसकी शिकायत दुबे ने IT मंत्री से की थी। दूसरी तरफ आरोपों को महुआ मोइत्रा ने गलत बताया था। बाद में वहीं कारोबारी हीरानंदानी ने माना था कि महुआ ने सवालों के लिए संसद का लॉगइन पासवर्ड दिया उनको दिया था।
एथिक्स कमेटी में हुई थी सुनवाई
जिसके बाद एथिक्स कमेटी में मामले की सुनवाई हुई थी, लेकिन बाद में वहां हंगामा हो गया था। महुआ मोइत्रा कमेटी की मीटिंग में शामिल विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया था कि कमेटी ने निजी सवाल पूछे जिसके बाद उन्होंने मीटिंग का बहिष्कार कर दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply