BJP विधायक दल की बैठक में नए सीएम का ऐलान, छत्तसीगढ़ के मुख्यमंत्री बने विष्णुदेव साय
ChhattisgarhCM:बीजेपी पार्टी ने छत्तसीगढ़ में नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि विष्णुदेव साय को छत्तसीगढ़ के नए सीएम बनाए गए है। ये फैसला बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया गया है। बीजेपी ने आदिवासी नेता को सूबे की जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है।
कौन है विष्णुदेव साय
दरअसल बीजेपी ने अपने छत्तीसगढ़ के नए सीएम के नाम से पर्दा उठा दिया है। राज्य के नए सीएम विष्णुदेव साय को बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले विष्णुदेव राय मूलत: किसान हैं। वो आदिवासी समुराय से है। साय ने 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे।
कई बार बन चुके है सांसद
1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से फिर से सांसद बने। फिर 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए वे फिर से रायगढ़ से सांसद बने। इस बार केंद्र में मोदी की सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय बनाया।
2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे
वे 27 मई 2014 से 2019 तक इस पद पर रहे। पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। इसके बाद विष्णुदेव साय 8 जुलाई 2023 को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया। विष्णुदेव साय 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। संघ के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। विष्णुदेव साय की इसी मजबूत प्रोफाइल की वजह से उन्हें पार्टी ने सबसे बड़ा पद दिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply