हार पर मंथन...लोकसभा चुनाव की तैयारियां, राहुल गांधी ने बताया राजस्थान में कहां हुई चूक
Rajasthan Election: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि तेलंगाना में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की। वहीं अब लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है और कांग्रेस अब पार्टी के भीतर शिकस्त की वजहों को तलाशने के लिए मंथन चल रहा है। वहीं एक बैठक में रैहुल गाँधी ने इस हार का कारण भी बताया है।
राहुल गांधी ने बताया राजस्थान में कहां हुई चूक
दरअसल नतीजों के बाद पार्टी नेताओं ने एक बैठक की थी। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में हार की प्रमुख वजह लोगों से ठीक ढंग से संवाद नहीं करना रहा है। वहीं अशोक गहलोत ने तर्क देते हुए कहा कि राज्य में धार्मिक ध्रुवीकरण हुआ। बीजेपी लोगों के बीच ध्रुवीकरण करने में कामयाब रही, जिसकी वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
राहुल गांधी ध्रुवीकरण वाली बात से सहमत
समीक्षा बैठक में राहुल गांधी ध्रुवीकरण की बात से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी ने सच में ध्रुवीकरण किया है और इसकी वजह से उसे जीत मिली है तो इसका असर कांग्रेस के वोट शेयर पर भी दिखना चाहिए था। राहुल ने कहा कि अगर बीजेपी ध्रुवीकरण में सफल हो जाती तो कांग्रेस अपना करीब 40 फीसदी वोट शेयर बरकरार नहीं रख पाती। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच जीत और हार में ज्यादा अंतर नहीं है।
लोगों तक योजनाएं ठीक से नहीं पहुंचाई गईं: राहुल
बैठक के दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान सांप्रदायिक नारे लगवाए। उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राज्य सरकार के रिकॉर्ड को चुनौती देकर चुनाव नहीं लड़ा। राहुल ने गहलोत की इस बात पर सहमति जताई कि राज्य में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं अत्याधुनिक हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply