नीतीश कुमार के समर्थन में उतरे जेडीयू अध्यक्ष राजीव संजन, बोले- “...इसमें दिक्कत क्या है?”
Bihar: बिहार सीएम नीतीश कुमार के एक बयान काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हर पार्टी इसका विरोध कर रही है हालांकि नीतीश कुमार के सपोर्ट में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह उतरे है। राजीव संजन ने कहा कि कोई अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए अपने बच्चों की शादी करता है, तो सीएम ने भी वही कहा था।
नीतीश के समर्थन में उतरे ललन सिंह
दरअसल, अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि उन्होंने कौन सा आपत्तिजनक बयान दिया है? सब जानते हैं कि कोई अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए अपने बच्चों से शादी करता है तो सीएम ने भी यही कहा था, इसमें दिक्कत क्या है? उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कुछ नहीं मिलता है वो ही ऐसे विवादों की तलाश में रहते हैं।
सदन में दिए बयान पर फंसे नीतीश कुमार
बता दें कि नीतीश कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह जनसंख्या नियंत्रण सिद्धांत को समझा रहे है। उन्होंने जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि महिला शिक्षा से राज्य में जनसंख्या नियंत्रण में मदद मिली है, लेकिन जब उन्होंने यौन शिक्षा पर विस्तृत अभिव्यक्ति के साथ बोलना शुरू किया तो सभी आश्चर्यचकित रह गये। अब इस बयान पर बवाल मच गया है।
नीतीश कुमार ने मांगी माफी
इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने माफी भी मांगी है। हालांकि, विपक्षी पार्टियां नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ी हुई हैं। नीतीश कुमार ने कहा, मैं खुद की निंदा करता हूं। मैं खुद शर्म महसूस कर रहा हूं।हमने तो यूं ही कह दिया था।साथ ही नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि,‘मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।’
नीतीश कुमार ने आगे कहा,'मैंने तो बस महिलाओं की शिक्षा की बात की थी।'मैने महिला उत्थान के संदर्भ में बयान दिया था। बिहार में महिला उत्थान के लिए बहुत काम हुआ है। महिलाओं को और पढ़ना होगा। सीएम ने कहा कि हमने अनुभव किया और महिलाओं को पढ़ाने का सिलसिला शुरू किया। कई जगहों पर शिक्षा नहीं थी। उन जगहों पर महिलाओं को शिक्षित करने के लिए कदम बढ़ाए गए है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply