Hero MotoCorp के चेयरमैन पवन मुंजाल के खिलाफ FIR दर्ज, कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट
Hero MotoCorp:दिल्ली पुलिस ने हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और CEOपवन कांत मुंजाल और 3 अन्य के खिलाफ FIRदर्ज की है। यह मामला जालसाजी के आरोप में दर्ज किया गया है। FIR दर्ज होने के बाद सोमवार (9 अक्टूबर) को कारोबार में कंपनी के शेयरों में 2.5 फीसदी की गिरावट आई।
आपको बता दें कि,FIR की खबर सामने आने के बाद सोमवार को BSEपर हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 2.5 फीसदी की गिरावट के साथ 2,960 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
FIR2010से पहले के एक पुराने मामले से जुड़ी
भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो ने बताया कि FIR 2010 से पहले के एक पुराने मामले से संबंधित है। कंपनी ने कहा, "इस मामले का किसी भी चल रही जांच और टैक्स जांच से कोई लेना-देना नहीं है।"
दोपहिया वाहन निर्माता ने एक बयान में कहा, “यह वर्ष 2009-10 से ब्रेन्स लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड (प्रमोटर – रूप दर्शन पांडे) से संबंधित एक पुराना मामला है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में कंपनी के अधिकारियों का जिक्र किया है। “हालांकि, FIR में किसी अधिकारी का नाम नहीं लिया गया है।” बयान में कहा गया, ''2013 में हीरो मोटोकॉर्प ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी और मामला कोर्ट में चल रहा है।''
इजराइल-हमास युद्ध से शेयर बाजार के निवेशकों को भारी नुकसान
आपको बता दें कि 9 अक्टूबर को BSEमें लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 315.94 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी 6 अक्टूबर को 319.86 लाख करोड़ रुपये था। BSEमें आज करीब 3.92 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। आसान भाषा में कहें तो निवेशकों की संपत्ति करीब 3.92 लाख करोड़ रुपये घट गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply