Pakistan: आम चुनाव से पहले पाकिस्तान में हुए बम धमाके, 26 की मौत, कई घायल
Pakistan: गुरुवार को पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले हैं। आम चुनाव से ठीक पहले पड़ोसी देश में बम धमाके हुए हैं। ये बम धमाके दो जगहों पर हुए हैं। इन धमाकों में जहां 26 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में इसमें लोग घायल भी हुए हैं। ये धमाके बलूचिस्तान में हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक राजनीतिक दल और एक स्वतंत्र उम्मीदवार के चुनाव कार्यालयों पर बम विस्फोट हुआ है।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता जान अचकजई ने जानकारी देते हुए बताया, पहला हमला बलूचिस्तान प्रांत के पशीन जिले में हुआ। हमले में कम से कम 14 लोग मारे गए और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। बुधवार को बाद में बलूचिस्तान के किला सैफुल्लाह शहर में राजनेता फजलुर रहमान की जमीयत उलेमा इस्लाम पार्टी के चुनाव कार्यालय पर एक और बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए।
किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी
वहीं पाकिस्तान में हुए इन हमलो की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। कार्यवाहक आंतरिक मंत्री गौहर इजाज ने बम विस्फोटों की निंदा की है। हाल ही में आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई जिसके बाद पूरे पाकिस्तान में हजारों पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती हुई थी लेकिन इसके बावजूद बमबारी हुई।
विद्रोह का रहा है गढ़
बता दें, अफगानिस्तान और ईरान की सीमा पर गैस समृद्ध बलूचिस्तान प्रांत दो दशकों से अधिक समय से बलूच राष्ट्रवादियों द्वारा विद्रोह का गढ़ रहा है। दरअसल, बलूच राष्ट्रवादी शुरू में प्रांतीय संसाधनों में हिस्सेदारी चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने स्वतंत्रता के लिए विद्रोह शुरू कर दिया था। पाकिस्तानी तालिबान और अन्य आतंकवादी समूहों की भी प्रांत में मजबूत उपस्थिति है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply