Chandrayaan 3 की सफल लॉन्चिंग पर बॉलीवुड सितारों ने जाहिर की खुशी, कही ये बात
Chandrayaan 3 Launch: पूरे देश के लिए आज का दिन गर्व का दिन है। भारत नया इतिहास जा रहा है।खासकर इसरो के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण था क्योंकि चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन 'चंद्रयान-3' को दोपहर करीब 2.35 बजे लॉन्च करना था। जिसकी सफल लॉन्चिंग हुई। वही अब इस उपलब्धि पर बॉलीवुड के कलाकारों ने खुशी व्यक्त की है।
अनुपम खेर ने चंद्रयान-3की लॉन्चिंग पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान-3के प्रक्षेपण के लिए मैं इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देता हूं। झंडा ऊँचा रहे हमारा. जय हिन्द"। इसके अलावा अजय देवगन ने ISRO की पूरी टीम को उनके चंद्रयान 3की लॉन्चिंग पर शुभकामनाएं दी और ट्वीट करते हुए लिखा , "आज, हर किसी की निगाहें टीवी और आसमान पर टिकी हुईं हैं, क्योंकि हमारा देश एक और ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने की कगार पर खड़ा है। ISRO महान पुरुषों और महिलाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, हमारी प्रेयर्स आपके साथ हैं"।
सुनील शेट्टी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "एक्साइटमेंट लेवल चंद्रमा तक पहुंच रहा है। मैं चंद्रयान 3को उनके आगामी मिशन के लिए वर्चुअल शुभकामनाएं भेज रहा हूं। भारत की टेक्नोलॉजी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचते देखने के लिए अब मैं और इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। दुआ है की ये सफर स्मूथ हो, नई खोज शानदार हो और सफलता अद्भुत हो, भारतीयों का गर्व"।इसके साथ ही अक्षय कुमार ने भी अपनी खुशी व्यक्त की।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply