Bihar News: ‘सनातन के बगैर है क्या..?’ गिरिराज सिंह ने लालू और नीतीश पर कसा तंज
पटना: बिहार में बड़े पैमाने पर नवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव इफ्तार करते हैं तो आप तुष्टिकरण की बात नहीं करते हैं लेकिन अगर नवरात्रि जो सनातन त्यौहार है हिंदुओं का अगर वह हमलोग करते हैं तो इसको तुष्टीकरण से जोड़ा जाता है आखिर क्यों..? गिरिराज सिंह ने कहा कि सनातन के बगैर है क्या..?
वहीं दुर्गा जी की प्रतिमा के विसर्जन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो तत्व नीतीश कुमार जी को प्रिया हैं जो फिका झंडा उठाते हैं। उनके लिए मुख्यमंत्री मूर्ति को इस गली से नहीं उसे गली से उसे गली से नहीं इस गली से ले जाने की बात करते हैं।
नीतीश कुमार पर कसा तंज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इफ्तार पार्टी में टोपी पहनने पर तंज करते हुए कहा की टोपी पहनने से लोगों को वोट मिलता है। लेकिन हिंदुओं को वोट के लिए बांटा जाता है। वहीं दुर्गापूजा के दौरान शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर भी गिरिराज सिंह नीतिश सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इनको मुसलमान की छुट्टी काटने की हिम्मत नहीं है लेकिन हिंदुओं की छुट्टी में कटौती करते हैं। जिसको लेकर उनके मुंह पर बड़ा तमाचा लगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब-जब हिंदू जागेगा। तब उन्हें समझ में आएगा कि वोट बैंक यह भी हो सकता है। कृषि रोड मैप पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कृषि रोड मैप नालंदा नहीं है पूरा बिहार कल्याण दिखा की तरह दिक्षित नहीं है
नीतीश कुमार को लगा झटका- गिरिराज सिंह
वहीं शशि थरूर के बयान पर की राहुल गांधी या खड़गे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार होंगे उसे पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को झटका लगा है अब क्या तैंतीस हजार का झटका लगेगा। अब क्या इनको निकाल करके बाहर कर दे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply