Haryana News: 5700 से ज़्यादा गांवों में मिल रही 24 घंटे बिजली- बिजली मंत्री रणजीत चौटाला
Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के 5700 से ज्यादा गांव में 24 घंटे में बिजली मिल रही है। सिर्फ जिन गांवों में घरों से बाहर मीटर नहीं लगे हैं। वहीं 16 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है।
रणजीत चौटाला ने बहादुरगढ़ के गणपति धाम में कांफिडरेशन आफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज से जुड़े उद्योगपतियों की समस्याएं सुनी। इसके बाद उन्होंने फुटवियर क्लस्टर में बहादुरगढ़ चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ-साथ फुटवियर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने उद्योगपतियों की बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को जल्द दूर करने के आदेश भी दिए। इस दौरान काम में लापरवाही बरतने के आरोप लगने के बाद बिजली विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी रणजीत सिंह चौटाला ने कही।
24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है- रणजीत सिंह चौटाला
प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का कहना है कि प्रदेश में 5700 से ज्यादा गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। उनका कहना है कि जहां बिजली के मीटर घरों के बाहर नहीं लगे हैं। सिर्फ उन्ही गांव में 16 घंटे बिजली दी जा रही है। बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का कहना है की लाइनलॉस भी अब 31% से घटकर 9% पर आ गया है। रणजीत सिंह चौटाला का कहना है कि उद्योगों को बिजली की सही ढंग से आपूर्ति दी जा रही है। यहां उद्योगपतियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर सही ढंग से काम नहीं करने के आरोप लगाए इसके बाद बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दो कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही।
अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज
पत्रकारों से बातचीत करते हुए रणजीत सिंह चौटाला ने अरविंद केजरीवाल द्वारा मुफ्त बिजली दिए जाने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनकी बिजली तो हम दे रहे हैं और उनके लोगों को भी संभाल रहे हैं। फ्री बिजली देना, झूठी बात है। फ्री की दुकान कोई नहीं चला सकता। वित्तीय स्थिति और हालात भी देखने पड़ते हैं।
हमारे हिस्से का पानी हरियाणा में जरूर आएगा
रणजीत सिंह चौटाला ने सील मुद्दे को लेकर भी अपनी बात रखी। रणजीत चौटाला का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी के साथ आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश सबको मानना ही पड़ेगा। उनका कहना है कि इसमें समय लग सकता है लेकिन हरियाणा के हिस्से का पानी हरियाणा में जरूर आएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply