सीएम नीतीश ने 2024 के पहले विपक्षी एकता की दिखाई ताकत, पटना में बैठक कर भाजपा को दी चेतावनी
पटना: विपक्षी एकता की बैठक कराकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बड़ी सफलता हासिल कर ली है। अगस्त 2022 में जब नीतीश एनडीए से अलग होकर महागठबंधन संग सरकार बनाए थे तभी से उन्होंने भाजपा की केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया था। नीतीश ने इसके लिए कई बार अलग अलग राज्यों का दौरा किया और खुद एक दर्जन से से ज्यादा नेताओं से मुलाकात की। नीतीश की इस पहल की शुरुआत हुई, तो भाजपा की ओर से लगातार इसे तराजू में मेढ़क तोलने वाली कसरत करार दिया गया। लेकिन नीतीश कुमार और जदयू की ओर से भाजपा को बार-बार कहा गया कि हम जिस पहल पर बढ़े हैं वह सफल होगा।
ऐसे में नीतीश कुमार की पहल पर 23 जून को जब पटना में 15 दलों के नेताओं का महाजुटान हुआ है तो यह नीतीश के संकल्प के साकार होने की पहली सफलता मानी जा सकती है। दरअसल, नीतीश कुमार ने एक ऐसा दुरूह काम सफल कर दिखाया है जिस पर कुछ महीने पहले तक कोई भरोसा नहीं करता था। नीतीश ने विपक्ष को एकजुट करने की बात कही तो उनके इस फैसले पर हर किसी ने आश्चर्य जताया था। निःसंदेह भिन्न विचारधारा के दलों को एक मंच पर बैठाना नीतीश के लिए टेढ़ी खीर थी. बावजूद इसके उन्होंने जदयू सहित कांग्रेस, वामपंथी दलों, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी, झामुमो, आप, राजद, शिवसेना (उद्धव गुट), पीडीपी,जेएंडके नेशनल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आदि को एक टेबल पर बैठने को राजी कर दिया तो यह नीतीश की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की पहली उपलब्धि कही जा सकती है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कई राज्यों में त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण भाजपा के मुकाबले वोटों का बिखराव देखने को मिला था। इसलिए नीतीश कुमार चाहते हैं कि अगले लोकसभा चुनाव में वोट बंटे नहीं। सभी दल एकजुट होकर रहें और वोटों का बिखराव रोकें। इसी कारण विपक्षी दलों के अन्य नेताओं ने भी नीतीश की पहल में साथ आने का न बनाया है और बैठक में शामिल हुए हैं। जदयू ने शुरू से कहा था कि जो 2014 में आए हैं वे 2024 में नहीं आएंगे। यानी 2014 में केंद्र में आने वाली मोदी सरकार 2024 में सरकार में नहीं आएगी. अब नीतीश उस संकल्प को साकार करने में जो पहली सफलता पाए हैं उससे आने वाले दिनों में क्या सियासी गठजोड़ बनता है वह नीतीश की दूसरी परीक्षा होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply