Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 1 व्यक्ति की मौत, 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वहीं बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि, बाढ़ के कारण राज्य में लगभग 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में विभिन्न स्थानों पर ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
आपको बता दें कि,बाढ़ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं है क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे जल स्तर और बढ़ सकता है।उदलगुरी जिले के तामुलपुर में बाढ़ के कारण एक मौत की सूचना मिली है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार शाम तक बाढ़ के कारण 4.95 लाख लोग प्रभावित हुए।
केंद्रीय जल आयोग (CWC) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र नेमाटीघाट (Jorhat) और धुबरी में खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। पुथिमारी (Kamrup), पगलागिया (Nalbari) और मानस (Barpeta) जैसी अन्य नदियाँ भी लाल निशान के ऊपर बह रही थीं। कई लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित होने के लिए मजबूर होना पड़ा,बाढ़ का पानी उनके घरों में घुस गया और बाढ़ के कारण घर नष्ट हो गए।
अब तक 16 जिले और चार अन्य उपमंडल बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित बजाली उपमंडल में 2.60 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए।मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें लोगों को सतर्क रहने और राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान के बारे में अपडेट रहने की सलाह दी गई है। सात जिलों में 83 राहत शिविरों में 14,000 से अधिक लोग शरण ले रहे हैं, जबकि अन्य 79 राहत वितरण केंद्र भी कार्यरत हैं।
राज्य के कई भागों में कटाव, भूस्खलन
ASDMAकी रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनितपुर, बोंगाईगांव, दरांग, धुबरी, लखीमपुर, मोरीगांव, नलबाड़ी, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी में बड़े पैमाने पर कटाव की सूचना मिली है। भारी बारिश के कारण बोंगाईगांव और दीमा में भूस्खलन संबंधी घटनाएं हुईं। बाढ़ ने बारपेटा, सोनितपुर, दरांग, नलबाड़ी, बक्सा, चिरांग, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, उदलगुरी, बोंगाईगांव, धेमाजी और डिब्रूगढ़ में तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया।
ASDMAकी रिपोर्ट में कहा गया है कि बारपेटा, दरांग, जोरहाट, कामरूप मेट्रोपॉलिटन और कोकराझार जिलों में कई जगहों पर शहरी इलाके जलमग्न हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, अर्धसैनिक बल, NDRF, SDRF, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं, नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठन और स्थानीय लोग बचाव और राहत कार्यों में लगे हुए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply