गौरव खन्ना का फरहाना पर किया कमेंट पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अपने फिनाले वाले हफ्ते में पहुंच चुका है। रविवार 7 दिसंबर को शो का फिनाले होने वाला है। ऐसे में लेटेस्ट एपिसोड में ओपन माइक नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे को रोस्ट किया, लेकिन गौरव खन्ना का फरहाना के ऊपर किया कमेंट उन पर भारी पड़ गया। बीते एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें गौरव खन्ना को काफी ट्रोल किया गया।
फरहाना पर गौरव ने किया कमेंट
फरहाना भट्ट पर किए गए कमेंट की वजह से टीवी के सुपरस्टार कहे जाने वाले गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बिग बॉस 19 के नए एपिसोड में फराहना भट्ट पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा कि वो चीजों को अलग नजरिए से देखती है। वो चाहती है कि यहां पर जितने भी हम बैठे हैं, वो यहां पर भी उनको जॉब ऑफर दे देती है। शुरुआत में शो में आपने देखा होगा कि अभिषेक बजाज को फरहाना ने ऑफर दिया कि एक हफ्ते का बॉयफ्रेंड बनेगा क्या? उसके बाद ये ऑफर बसीर अली को ट्रांसफर हो गया। गौरव के इस स्टेटमेंट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ।
गौरव की पर्सनैलिटी पर उठे सवाल
नेटिजन्स ने गौरव पर फरहाना का कैरेक्टर असैसिनेट करने का आरोप लगाया। एक यूजर ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा कि गौरव फरहाना को बजाज और बसीर से जोड़कर सच में उसका कैरेक्टर खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। क्या ये मजाक के लिए है? इस आदमी में क्या गड़बड़ है? शो में सबसे घटिया पर्सनैलिटी। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि क्या ये मजाक था? क्या यह एक जेंटलमैन की परिभाषा है? वहीं गौरव के फैंस ने कहा कि एक्टर ने रोस्ट में ऐसी बातें कही थीं। उनकी इंटेंशन गलत नहीं थी।
ये लोग हुए थे रोस्ट शो में शामिल
बिग बॉस 19 में हुई ओपन माइक नाइट में गुरलीन पन्नू, सुमैरा शेख और कुल्लू बतौर गेस्ट बनकर आए थे। वहीं आमल मलिक, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, तन्या मित्तल, फरहाना भट्ट और मालती जैसे कंटेस्टेंट्स वहां मौजूद थे। सभी को एक दूसरे को रोस्ट करना था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply