अवध ओझा ने राजनीति से लिया संन्यास, जानें अरविंद केजरीवाल के बारे में क्या कहा?
Avadh Ojha Retire From Politics:यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया है। बता दें कि अवध ओझा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पारी शुरु की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे। अब करीब 10 महीने बाद अवध ओझा ने अपनी राजनीतिक पारी को विराम देने की घोषणा की है।
अवध ओझा ने राजनीति से संन्यास लेने के बाद अरविंद केजरीवाल की तारीफ की। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सभी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, नेता आदि-आप सभी का धन्यवाद। आपने जो प्रेम दिया और सम्मान दिया है। उसका मैं ऋणी रहूंगा। राजनीति से संन्यास लेना मेरा निजी निर्णय है।
सोमनाथ भारती भड़के
आम आदमी पार्टी के नेता और मालवीय नगर के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने अवध ओझा के राजनीति से संन्यास लेने पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मेरे मन में अवध ओझा के प्रति व्यक्तिगत सम्मान है, लेकिन राजनीति कोई शॉर्ट टर्म प्रोजेक्ट नहीं है और आप जैसे परिपक्वता और प्रमुखता वाले व्यक्ति को राजनीति में कदम रखने और वो भी आम आदमी पार्टी के साथ, से पहले विकल्पों पर विचार करना चाहिए था।
सोमनाथ भारती ने आगे कहा कि ऐसे कई लोग थे जिन्होंने शुरू से ही कड़ी मेहनत की थीष जिन्हें पटपड़गंज से टिकट दिया जा सकता था। लेकिन, पार्टी ने आपको यह विश्वास करते हुए मौका दिया कि चुनावी नतीजों की परवाह किए बिना आप हमारे साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भारत का भविष्य है और हमें इसे सभी राज्यों में सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कौन सी पार्टी भारत की 90फीसदी से अधिक आबादी वाले आम लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य बुनियादी जरूरतों में सुधार की बात करती है?
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply