VEHICLES CHALLAN: अगर आपकी गाड़ी पर लिखे हैं ये शब्द, तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना; सीएम ने दिए निर्देश
VEHICLES CHALLAN:उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले के यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर रविवार को जाति और धर्म सूचक शब्द लिखे होने पर एक हजार से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस अनिल कुमार यादव ने बताया कि वाहनों पर धर्म और जाति सूचक शब्द लिखना यातायात नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस संबंध में जारी किए गए निर्देशों के अनुसार आज जनपद में कार्रवाई की गई।
नोएडा में अभियान चलाया गया
यातायात पुलिस ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के चालान काटे गए है।जिन पर जाति सूचक, धर्म सूचक शब्द लिखे थे, और जिनके गाड़ी के सीसे पर क्रोधित प्रकृति के हनुमान जी की तस्वीरें बनी हुईं थीं। इसके साथ ही उन वाहनों के भी चालान काटे गए, जिनके सीसे पर काली फिल्म लगाई हुई थी। अनिल यादव ने ये भी बताया, कि सीसे पर काली फिल्म लगाने वाले वाहनों का 2500 रुपये का चालान काटा गया। जबकि धर्म व जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों के 1000 रुपये का चालान काटा गया।
किन शब्दों को नहीं लिखे
अपने वाहनों पर जाति और धर्म सूचक शब्दों को अब नही लिखें। क्योंकि इन्हें यातायात नियमों का उल्लंघन माना जाता है। अगर ऐसे शब्दों का उपयोग वाहनें पर किया जाएगा, तो कार्रवाई हो सकती है। नोएडा में जाति और धर्म सूचक शब्द लिखे वाहनों का 1000 रुपये का चालान काटा जा रहा है, ऐसे में अन्य जगहों पर भी काटा जा सकता है। इसीलिए, बेहतर होगा कि अगर आपके वाहन पर जाति और धर्म सूचक शब्द लिखे हैं, तो उन्हें हटा दें और यातायात नियमों का पालन करें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply