गर्भवती गाय की निर्मम हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
KARNATAKA NEWS: कर्नाटक में गायों हत्या के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। इस ही बीच हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर तालुक के सल्कोड जंगलों में एक गर्भवती गाय का सिर काट कर क्रूर हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें, यह आरोपी मवेशी चोरी में शामिल थे। साथ ही इन आरोपियों का गोवंश तस्करी का इतिहास रहा है। आरोपियों की पहचान अल्ताफ (ड्राइवर), मदीन (कुली), और मोहम्मद हुसैन (रसोइया) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दी कसाईखानों को कड़ी चेतावनी
इस पूरे मामले ने पुलिस का कहना है कि आरोपियों का नाम सालकोड, कोंडाकुली, होसाकुली और कवलाक्की गांवों में मवेशी चोरी की घटनाओं में शामिल पाया गया है। पुलिस ने गौ तस्करी और गौ हत्या के बाद जिले के सभी कसाईखानों के मालिकों से मुलाकात की हैं। साथ ही गाय और भैंस को मारने, काटने, बेचने पर कड़ी चेतावनी दी है। आगे पुलिस ने बताया कि अगर किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि मिलती है तो कसाईखानों के मालिकों के खिलाफ गोमांस व्यापार का मामला दर्ज किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनका कारोबार भी बंद कर दिया जाएगा।
गर्भवती गाय का मिला कटा सिर
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने एक गर्भवती गाय क्रूर हत्या की थी। आरोपी गाय की हत्या कर उसके सिर और पैरों को वहीं छोड़कर गाय के शरीर के बाकी हिस्से को लेकर चले गए। साथ ही गाय के मृत बछड़े को भी वहीं फेंक दिया। यह पुरी घटना उस समय कि है जब गाय होन्नावर तालुक के सालकोड गांव पंचायत के पास स्थित जंगल में चर रही थी। वहीं दूसरी ओर,गाय के मालिक अपनी गाय की तलाश में गए तो उन्हें उसका सर कटा हुआ, पैर और मृत बछड़े का शव बुरी हालत में पड़ा मिला था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply