PM मोदी की फ्रांस यात्रा से पहले, DAC ने दी राफेल-M और स्कॉर्पियन पनडुब्बी खरिदने की मंजुरी
PM FRANCE VISIT:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो आज फ्रांस के 2दिनों के दौरे के लिए रवाना हुए हैं। फ्रांस और भारत के लिए यह 2 दिवसीय दौरा बहोत अहम रहने वाला है। जैसे ही PMएक तरफ फ्रांस के लिए निकले हैं वहीं DACने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-Mलड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए तीन अतिरिक्त स्कोपीन श्रेणी की पनडुब्बियों के साथ 22 राफेल-Mऔर 4 ट्विन-सीटर ट्रेनर संस्करणों सहित 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
आपको बता दें कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में DACने PMनरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा तके दौरान प्रस्ताव को मंजूरी दे दीपीएम मोदी गुरुवारको फ्रांस के लिए रवाना हो गए। उनकी पेरिस यात्रा के दौरान भारत और फ्रांस के बीच रक्षा अनुबंध सहित कई सौदों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। रक्षा सौदों के बीच, भारत और फ्रांस चार प्रशिक्षकों सहित 26 डसॉल्ट एविएशन राफेल लड़ाकू जेट और फ्रांसीसी नौसेना समूह के साथ मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स द्वारा बनाई जाने वाली तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों की खरीद केसौदे पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रोन, प्रधान मंत्री एलिजाबेथ बोर्न, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष येल ब्राउन-पिवेट और सीनेट के अध्यक्षों सहित फ्रांसीसी नेतृत्व के साथ अपनी बातचीत पर उत्साह साझा किया।यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मैक्रॉन द्वारा एक विशेष संकेत दिए जाने की उम्मीद है। इसमें प्रधान मंत्री की उपस्थिति में कई बैठकें शामिल हो सकती हैं, जैसे एक निजी रात्रिभोज और सीईओ के साथ एक संयुक्त बैठक। इसके अतिरिक्त, बैस्टिल दिवस पर प्रसिद्ध लौवर संग्रहालय में एक राजकीय भोज आयोजित किए जाने की संभावना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply