व्हाइट हाउस के बाद अब कैलिफोर्निया की बारी...अमेरिका में एक बार फिर हुई फायरिंग, 10 लोग घायल
California Firing: अमेरिका के व्हाइट हाउस में हुई फायरिंग के बाद एक फिर कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर में शनिवार, 29 नवंबर की रात फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हुए। ये जानकारी सैन जोक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस की ओर से दी गई। शेरिफ ऑफिस की जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों की हालत को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
इलाके में जांच जारी
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल को अभी भी सुरक्षित रखा गया है और पूरे इलाके मे जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां सबूत जुटाने में लगी हुई हैं। फायरिंग के कारणों और हमलावरों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
घायलों में बच्चे भी शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फायरिंग में लगभग 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 और 12 साल का बच्चा और 23 साल का युवक शामिल है। बताया जा रहा है कि ये फायरिंग एक बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे घटनास्थल के वीडियो में भारी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की मौजूदगी दिखाई दे रही है। वहीं कई सड़कों को बंद कर दिया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply