‘AAP की कट्टर ईमानदारी का दावा फुस्स’, संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। वहीं संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी प्रेस कांन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘AAP की कट्टर ईमानदारी का दावा फुस्स हो गया है। पहले उनके दो मंत्री जेल में गए और उसके बाद उनके संसदीय दल का नेता भ्रष्टाचार के मामले में ईडी की रिमांड पर है।’
भाजपा नेता ने कहा कि 'अपने आप को कट्टर ईमानदार होने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी का किरदार अब तार-तार होकर जनता के सामने आ रहा है'।पहले उनकी सरकार के एक मंत्री सतेंद्र जैन, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए और उनको अब तक जमानत नहीं मिली है। फिर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल गए, अब AAP के संसदीय दल के नेता संजय सिंह भ्रष्टाचार के आरोप में रिमांड पर हैं।
आप में भ्रष्टाचार हो गई आम बात
सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा किअब यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार अब एक आम बात होती चली जा रही है।उनके बारे में नित नए खुलासे होना भी अब आम बात हो गई है। साक्ष्य यह आए हैं कि शराब पॉलिसी में बदलाव इस आधार पर किया गया है और यह बदलाव नीतिगत है।इसका मतलब यह है कि पूरी पार्टी इसमें शामिल है।
अपनी दलदल में फंसती जा रही आप
सुधांशु त्रिवेदी ने ये भी कहा कि यह शराब का घोटाला तो इनके लिए ऐसा बनता जा रहा है कि जैसे ही इन्होंने ये पॉलिसी वापस की, उसके बाद से ही ये दलदल में धंसते जा रहे हैं। कल अदालत ने अपने निर्णय में कहा है कि अदालत ने प्रथम दृष्टया यह विचार किया है और यह माना है कि यह कहीं से भी यह नहीं दर्शाता है कि वर्तमान मामले में गिरफ्तारी अनापेक्षित या अनावश्यक है यानि कि गिरफ्तारी पूर्ण रूप से उचित है।
Leave a Reply