Aamir Khan और उनके भाई के गिले शिकवे हुए दूर, कभी थे एक दूसरे के जानी दुश्मन
Aamir Khan :बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान इस वक्त अपना वक्त अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। हाल ही में आमिर को उनके भाई फैजल खान के साथ मां जीनत के बर्थडे सेलिब्रेशन में देखा गया था। दोनों भाई गले लगते हुए दिखाई दिए और कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच का मनमुटाव दूर हो गया है।दरअसल, एक समय ऐसा था जब फैजल ने आमिर खान पर कई आरोप लगाए थे। आमिर और फैजल ने फिल्म मेला में साथ में काम किया था इसके बाद दोनों किसी भी फिल्म में साथ नहीं नजर आए। फैजल ने एक इंटरव्यू में आमिर को मौका परस्त कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने शाहरुख और आमिर के बीच लड़ाई के बारे में भी बात की थी।
लगाए थे गंभीर आरोप
बात 2007 की है जब फैजल ने आमिर पर एक इंटरव्यू में गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने लहरेन रेट्रोन को दिए इंटरव्यू में आमिर और शाहरुख खान के बीच दुश्मनी के बारे में बताया था। साथ ही खुलासा किया था कि आमिर ने अपने एक डॉग का नाम शाहरुख खान रखा था। उन्होंने बताया कि मैंने भी सुना था पहले कि उनके यहां जो कुत्ता है पंचगनी में रहता है। उनके पंचगनी के बंगले में जिसका नाम शाहरुख खान रख दिया था या माली ने रख दिया था। मुझे ये बात जानकर दुख हुआ।उसी इंटरव्यू के दौरान फैजल ने कहा था कि वह कभी भी अपने डॉग का नाम आमिर नहीं रखेंगे क्योंकि वो बहुत वफादार, समझदार, संवेदनशील, बुद्धिमान होते हैं और आमिर में इनमें से कोई गुण नहीं हैं।
बर्थडे में लूटी महफिल
वहीं अब कई सालों के गिले-शिकवे को दूर कर एक बार फिर आमिर और फैजल एक हो गए हैं। आमिर की बहन निखत खान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें जीनत अपने बच्चों आमिर, फैजल, निखत और फरहत के साथ पोज देती नजर आईं थीं। वहीं इस फंक्शन की सारी लाइमलाइट आमिर और फैजल ने चुरा ली थी। दोनों इस फंक्शन में गले मिलते हुए दिखाई दिए थे। सोशल मीडिया पर दोनों भाईयों की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply