HOROSCOPE TODAY 22 AUGUST 2023: मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, तो कुंभ राशि वालों का भी दिन होगा लाभकारी, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का दिन
Horoscope Today 21 August 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 22 अगस्त 2023, मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज मानसिक सुख व मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं वृश्चिक राशि वाले जातक स्वभाव में अधिक भावुकता और उदारता पर संयम रखें। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे-
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक तथा समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी, जिससे आपको मानसिक सुख व मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति कम रहेगी। धैर्य और संयम बनाकर रखें। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय मुनाफा दायक रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अपने सहयोगियों की सलाह अवश्य लें। उनका सहयोग आपके व्यवसाय में लाभदायक साबित होगा। नौकरीपेशा जातको का ट्रांसफर होने की संभावना है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से माहौल सामान्य होगा।
वृक्षभ राशि
वृक्षभ राशि के जातकों का अध्यात्म और धर्म कर्म संबंधी गतिविधियों के प्रति रूचि रहेगी। व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। खेल से जुड़े जातकों को जीत हासिल होगी। परिवार में किसी प्रकार के वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है , इसलिए धैर्य और सहनशीलता बना कर रखें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में रुकावट आने की संभावना है। पति-पत्नी का आपसी सहयोग समस्याओं से उबरने में मददगार रहेगा। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थय एक दम ठीक रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक आज स्वयं में अद्भुत आत्म बल व ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले सोच विचार करें। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। व्यापार करने वाले जातकों को अपने व्यापार पर ध्यान देने की जरुरत है। व्यापार में कर्मचारियों के साथ संबंधों को उचित बनाकर रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के कार्यक्षेत्र के माहौल में कुछ राजनीति चल सकती है। जीवनसाथी के साथ घर की समस्याओं पर विचार विमर्श करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रता के साथ आगे बढ़ेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होने की संभावना है। स्वभाव में विनम्रता और विवेक जैसे गुण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। किसी पर भी अधिक विश्वास न करें। वाहन को सावधानी पूर्वक चलाएं, नहीं तो दुर्घटना घटित हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को व्यवसाय में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है।पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में आपकी विशेष पहचान बनेगी। धन निवेश करने से बचें, नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार न दें, वापसी की उम्मीद नहीं है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां यथावत रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी काम न करें तो आपके लिए उचित रहेगा। गैरकानूनी कार्यों से दूरी बना कर रखें। संतान पक्ष की और से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन प्रसन्न होगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को संभाल कर रखें। किसी प्रकार की चोरी हो सकती है। अगर व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। गंभीरता से अपने इन महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दें। नौकरी पेशा जातक अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। आपके तनाव व गुस्से का असर घर-परिवार पर पड़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाएं रखें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों का आज का दिन ठीक-ठीक रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होने की संभावना है।पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा हो सकता है। नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहे। किसी भी प्रकार की यात्रा को करने से बचें, समय व्यर्थ होने के अलावा कुछ प्राप्त नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। परिवार में सुख शांति व मधुर वातावरण बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक अगर घर में नवीनीकरण को लेकर कोई योजना बना रहे हैं, तो आज उस पर विचार करने का उत्तम समय है। स्वभाव में अधिक भावुकता और उदारता पर संयम रखें। किसी भी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम बनाएं। व्यापार में दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही काम को निपटाने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों को किसी पर भी विश्वास नहीं करना है, अन्यथा आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा। जीवन साथी व परिवार का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा।
धनु राशि
सामाजिक गतिविधियों में बदलाव करने के लिए किसी संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बड़े बुजुर्गों के मान सम्मान व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी विषय पर गहराई से सोचना आपको अपने विशेष लक्ष्य से भटका सकती है। व्यापार करने वाले जातकों का भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। आपके स्वभाव में क्रोध आपको ही नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ समय अध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें। व्यवसायिक दृष्टि से आपका समय अच्छा चल रहा है। अधिकतर काम स्वत: ही बनते जाएंगे। नौकरी पेशा जातकों का दूसरे राज्य स्थानांतरण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध खुशनुमा रहेंगे, मित्रों के साथ मेल मिलाप हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी है। घर पर मेहमानों की आवाजाही रहेगी जिससे आपका समय हंसी खुशी में व्यतीत होगा। आपका आदर्शवादी व्यवहार सामाजिक छवि को और अधिक निखरेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, जिसका असर आपके बजट पर भी पड़ेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों का रूप ले सकती है।
मीन राशि
पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से राहत मिलने की संभावना है। अपने क्रोध पर संयम रखें, नहीं तो रिश्तो में दरार आ सकती है।अगर व्यवसाय संबंधी कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज उसको हल करने का प्रयास करें। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। घर के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें, अन्यथा आपसी संबंध खराब हो सकते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply