24 घंटों में उत्तराखंड के इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में बीतें कुछ दिनों से मौसम का मिजाज़ बदला हुआ नज़र आ रहा है और लोगों के साथ आंख मिचौली खेल रहा है। जिसकी वजह से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अधिक बारिश, बिजली के साथ तूफान आने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने किया अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 21 अगस्त के बाद प्रदेशभर में तेज बारिश होने के आसार हैं। दरअसल,भारी बारिश के कारण ऋषिकेश शहर की प्रमुख सड़के और आंतरिक गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने की वजह से पानी का निकास नहीं हो पाता है।
बारिश होने से भूस्खलन का खतरा बढ़ा
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना मुश्किल हो गया है। जिसकी वजह से बद्रीनाथ हाईवे पूरी तरह से खस्ता हालत में पहुंच गया है। हाईवे पर 20 भूस्खलन और 11 भूधसांव जोन को सक्रिय किया गया है। लेकिन पहले भी कई पुराने भूस्खलन जोन को सक्रिय कर दिया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply