एलन मस्क ने पेड यूजर्स को दी नई सुविधा, 3 घंटे की वीडियो अपलोडिंग के साथ मिलेगा ये फीचर
X Premium New Features: जब से एक्स का कमान एलन मस्क के हाथ में दी गई है। तभी से एप में कुछ-ना-कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। मस्क ने ऐप का नाम भी बदलकर एक्स रख दिया है। साथ ही ऐप को पेड करने का फीचर भी काफी ट्रेंड हुआ है। वहीं पेड फीचर के बाद मस्क पेड यूजर्स के लिए फीचर लेकर आ रहे है जिसमें से एक और फीचर पेश किया गया है जो केवल पेड यूजर्स के लिए रोल आउट किया है।
एलन मस्क ने रोल आउट किया नया फीचर
दरअसल एलन मस्क ने पेड यूजर्स के लिए एक और नई सुविधा दी है। जिसमें पेड यूजर्स अब 3घंटे तक की लंबी वीडियो एक्स पर अपलोड कर सकते हैं। साथ ही यूजर्स 1080p में 2घंटे तक की वीडियो और 720p में 3घंटे तक की वीडियो पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, एलन मस्क ने पेड यूजर्स को AirPlay की सुविधा दी है। इसके तहत यूजर्स वीडियो को स्मार्ट टीवी में भी चला सकते हैं। ये फीचर लम्बी वीडियोस को देखने के लिए फायदेमंद है।
पेड यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा
वहीं एक्स प्रीमियम यूजर्स को पिक्चर-इन-पिक्चर और पॉपुलर वीडियो के लिए ऑटो कैप्शन का भी सपोर्ट मिलेगा। साथ ही लाइव की वीडियो क्वॉलिटी को भी पहले से पहले किया गया है। एंड्रॉइड और iOS डिवाइसेस पर यूजर्स को इमर्सिव वीडियो प्लेयर का भी सपोर्ट मस्क ने दिया है।
क्या है पेड यूजर्स की नई सुविधा
- 3घंटे तक की लंबी वीडियो एक्स पर अपलोड कर सकते हैं
- यूजर्स 1080p में 2घंटे तक की वीडियो कर सकेंगे अपलोड
- 720p में 3घंटे तक की वीडियो पोस्ट कर सकते हैं।
- वीडियो को गैलरी में सेव भी कर सकते हैं।
- पेड यूजर्स को डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा।
- वीडियो को कोई डाउनलोड न कर पाए इसके लिए मिलेगा ऑपशन
- डाउनलोड ऑप्शन को डिसेबल या अनेबल करने का विकल्प होगा।
- टीवी में भी देख पाएंगे लम्बी वीडियो
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply