Supermoon 2026: आज रात दिखेगा साल का सबसे खास चांद, अद्भुत नज़ारा देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध; आसमान में बिखरेगी चमक
Wolf Supermoon 2026: नए साल की शुरुआत में ही खगोल प्रेमियों के लिए एक शानदार तोहफा! आज 3जनवरी को साल का पहला सुपरमून यानी वुल्फ मून (Wolf Supermoon) दिखाई देगा। यह वुल्फ मून सामान्य पूर्णिमा से 14%बड़ा और 30%ज्यादा चमकीला नजर आएगा, क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक बिंदु पर होगा। खास बात यह कि यह घटना पृथ्वी के सूर्य के सबसे नजदीक होने के साथ ही हो रही है, जिससे चंद्रमा की चमक में तीन गुना बढ़ोतरी का एहसास होगा। बता दें, यह 2025के अंत से चल रही चार लगातार सुपरमून की सीरीज का आखिरी वाला है। इसके बाद अगला सुपरमून 24नवंबर 2026को दिखेगा।
सुपरमून क्या होता है?
सुपरमून तब होता है जब पूर्णिमा (Full Moon) ठीक उसी समय पड़ती है, जब चंद्रमा अपनी अंडाकार कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचता है। इस बार चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 3,62,312किलोमीटर दूर होगा, जबकि औसत दूरी 3,84,472किमी होती है। जिस वजह से चांद बड़ा, गोल और चमकदार दिखेगा।
बता दें, जनवरी की पूर्णिमा को वुल्फ मून कहा जाता है, क्योंकि सर्दियों में उत्तरी गोलार्ध में भेड़ियों के झुंड की आवाजें ज्यादा सुनाई देती थीं।
भारत में कब और कैसे देखें सुपरमून?
3 जनवरी की सुबह 3:33 बजे IST (10:03 GMT) चंद्रमा पूरी तरह रोशन होगा। सूर्यास्त के तुरंत बाद शाम 5:45 से 6:00 बजे IST के बीच, जब चंद्रमा पूर्वी क्षितिज पर उग रहा होगा। उस समय 'मून इल्यूजन' के कारण यह और भी विशाल लगेगा, साथ ही हल्का पीला-नारंगी रंग लिए होगा। आज का चांद खुले मैदान, छत, बालकनी या पार्क से देख सकते है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply