World Cup 2023: रोहित शर्मा का आखिरी विश्व कप! जानिए उनके पिछले 4 साल की कहानी

World Cup 2023: भारत में विश्व कप का आगाज हो गया है। इस विश्व कप प्रतियोगिता में कम से कम 10 खिलाडी ऐसे है। जिनका यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। इस लिस्ट में भारत के भी कईदिग्गज खिलाड़ियों के शामिल हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कप्तान रोहित शर्मा का सामने आ रहा है। अब सबके मन ये सवाल पैदा हो रहा है कि क्या ये विश्व कप रोहित शर्मा का आखिरी टूनामेंट होगा। लेकिन रोहित के कोच ने उन्हें पूरा आइना दिखा दिया है।
रोहित शर्मा की बढ़ती उम्र को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगाकि हिटमेन का ये विश्व कप आखिरी ही होने वाला है। वहीं कई पूर्व खिलाड़ी मानते है कि रोहित शर्मा की फिटनेस विश्व कप वाली नहीं है। वहीं उनके कोच दिनेश लाड ने कुछ महीने पहले कहा था कि मुमकिन है कि 2023 वनडे विश्व कप रोहित शर्मा का आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है। अगले साल टी-20 विश्व कप भी होना है। लेकिन टी-20 काफी फास्ट हो गया है और रोहित की उम्र और फिटनेस को देखते हुए लग रहा है कि टी-20 विश्व नहीं खेलेंगे।
रोहित शर्मा के कोच ने कहना कुछ गलत नहीं था। उनकी फिटनेस औऱ उम्र को देखते हुए लगता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका सफर खत्म होने वाला है। साथ ही उनकी फॉर्म भी चिंता का विषय मानी जा रही है। बल्ला लंबे समय से खामोश है। कप्तानी में भी फेल हो रहे है। फिटनेस भी उनका साथ नहीं दे रही। उनके कोच द्वारा कहीं गई बातों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इस समय रोहित शर्मा 36 साल के हो गए है। अगला विश्व कप 2027 में खेला जाना है। उस समय उनकी उम्र 40 हो जाएगी।
इस उम्र में तो धोनी भी विश्व कप नहीं खेल पाए। रोहित की फिटनेट भी उन्हें इस बात की इजाजत नहीं दे रही है। पिछले 4 सालों में रोहित का बल्ला भी बिल्कुल शांत है। इसके साथ ही उनके टेस्ट करियर पर भी सवाल उठ रहे हैंष इन सब आंकडों को देखकर लगता है कि सही में रोहित शर्मा का ये आखिरी विश्व कप हो सकता है।
पिछले 4 सालों में हिटमेन का प्रदर्शन देखकर लगता है उनका करियर खतरे में है। इसमें कोई शक नहीं है कि रोहित शर्मा एक महान बल्लेबाज है। लेकिन हिटमेन में अब वो बात नहीं है। विराट कोहली अपनी फिटनेस के दम पर टी-20 विश्व कप तो खेल सकते है। लेकिन रोहित नहीं खेल सकते है। इन दिनों रोहित की फॉर्म खराब चल रही है। लेकिन लोग उनके मुरीद आज भी हैं।
Leave a Reply