Nepal Earthquake: नेपाल में एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
Nepal Earthquake: नेपाल में एक बार फिर भूकंप से धरती कांप रही है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है। नेपाल में यह भूकंप शाम 5.18 बजे महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है।
आज सुबह भी भूकंप आया था
आज सुबह भी नेपाल में भूकंप आया। नेपाल में सुबह 7:24 बजे 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किये गये। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
16 अक्टूबर को भी धरती हिली थी
16 अक्टूबर को भी नेपाल के कई हिस्सों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 आंकी गई।
इस तरह रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है
0 से 1.9 सिस्मोग्राफ से जानकारी प्राप्त होती है।
2 से 2.9 बहुत कम कंपन दिखाता है
3 से 3.9 ऐसा प्रतीत होगा मानो कोई भारी वाहन गुजरा हो
4 से 4.9 घर में रखी वस्तुएं अपनी जगह से गिर सकती हैं।
5 से 5.9 भारी वस्तुएं और फर्नीचर भी हिल सकते हैं
6 से 6.9 तक भवन के आधार में दरार आ सकती है
7 से 7.9 इमारतें गिरीं
8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
9 या उससे भी ज्यादा भीषण आपदाओं में धरती के झटके साफ महसूस होंगे
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply