भारत की UNSC में सदस्यता मांग को मिला एलन मस्क का समर्थन, कहा -भारत को सदस्यता न देना हास्यास्पद
Elon Musk Support India For UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थायी सदस्यता की भारत के दावे को अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स अरबपति एलन मस्क का भी समर्थन मिल गया है।UNSC में वैश्विक देशों के सदस्यों के बारे में अपनी बात रखी है और उन्होंने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का जोरदार समर्थन किया है।
आपको बता दें कि,मस्क ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है और उसे संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता न देना हास्यास्पद है। दरअसल, एलन मस्क ने यह बड़ा बयान अफ्रीका को संयुक्त राष्ट्र की स्थायी सदस्यता देने की मांग को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के एक ट्वीट के जवाब में पूछे गए सवाल के जवाब में दिया है।उन्होंने कहा कि हमें संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं में समीक्षा की जरूरत है। दरअसल, हाल ही में अमेरिकी महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूएनएससी में अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधित्व पर अफसोस जताया था।
‘UNSCसे जुड़ी संस्थाओं के पुनर्गठन की जरूरत’
एलन मस्क ने कहा कि अब संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी संस्थाओं के पुनर्गठन की जरूरत है। समस्या यह है कि जिन देशों के पास अधिक शक्ति है वे इसे जाने नहीं देना चाहते। दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत का यूएनएससी का स्थायी सदस्य न होना बकवास है। मस्क ने कहा कि अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से जगह मिलनी चाहिए।
भारत की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बना चीन
एलन मस्क का यह समर्थन ऐसे समय में आया है जब हाल ही में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता को लेकर बड़ा बयान दिया था। जयशंकर ने कहा था, 'दुनिया आसानी से कुछ नहीं देती, कभी-कभी लेना भी पड़ता है।' दरअसल, संयुक्त राष्ट्र में भारत की दावेदारी में चीन सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। चीन को डर है कि अगर भारत को स्थायी सदस्यता मिल गई तो एशिया में उसका प्रभाव कम हो जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply