पाकिस्तान के बाद अब नेपाल में बड़ा हादसा, टैक्सी नदी में गिरने से 5 लोगों की मौत
Nepal Accident: पाकिस्तान के बाद अब नेपाल के चितवन जिले में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एक टैक्सी खाई में गिर गई, जिसमें दो महिलाओं और एक नाबालिग समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। पुलिस ने कहा कि टैक्सी, जो काठमांडू से गोरखा जिले की ओर जा रही थी, पृथ्वी राजमार्ग के पास इचाकामना ग्रामीण नगर पालिका में त्रिशुली नदी में 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। राहत पहुंचने से पहले ही लोगों की मौत हो गई। बाद में उनके शव बाहर निकाले गए।
जानकारी के मुताबिक, टैक्सी में करीब छह यात्री सवार थे। यात्रियों में शामिल एक 18 वर्षीय लड़की कथित तौर पर लापता है। मृतकों में 71 साल की एक महिला, दो महिलाएं और एक नौ साल का बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि टैक्सी ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वह 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जहां से नदी बह रही थी। इस नदी का नाम त्रिशूली नदी है।
हां, पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है। नेपाल से एक दिन पहले पाकिस्तान में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। इसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे, जिनमें 5 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply