WOMEN'S RESERVATION BILL: राज्यसभा में पास हुआ महिला आरक्षण बिल, पीएम मोदी ने जताया आभार
नई दिल्ली: लोकसभा के बाद राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति के साथ पारित हुआ। सभी 214 सांसदों ने इस बिल पक्ष में वोट किया। साथ किसी भी सांसद ने महिला आरक्षण बिल विरोध में वोट नहीं किया। बिल के पास होने के बाद पीएम मोदी ने सभी संसादों का आभार जताया।
पीएम मोदी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते हुए कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण! 140 करोड़ भारतीयों को बधाई। मैं उन सभी राज्यसभा सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए वोट किया। इस तरह का सर्वसम्मत समर्थन वास्तव में ख़ुशी देने वाला है।
भारत उनके लचीलेपन और योगदान से समृद्ध हुआ है- पीएम मोदी
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत करते हैं। यह महज एक विधान नहीं है।यह उन अनगिनत महिलाओं को श्रद्धांजलि है जिन्होंने हमारे देश को बनाया है। भारत उनके लचीलेपन और योगदान से समृद्ध हुआ है।
यह ऐतिहासिक कदम यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि जैसा कि हम आज मनाते हैं, हमें अपने देश की सभी महिलाओं की ताकत, साहस और अदम्य भावना की याद आती है। यह ऐतिहासिक कदम यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है कि उनकी आवाज़ को और भी अधिक प्रभावी ढंग से सुना जाए।
देश की यात्रा में ये एक मील का पत्थर साबित होगा- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ने नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में देश की यात्रा में ये एक मील का पत्थर साबित होगा। सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों की भागीदारी के साथ व्यापक चर्चा के बाद, राज्यसभा ने सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply