Women Reservation Bill: असदुद्दीन ओवैसी पर बरसे बीजेपी के कपिल मिश्रा, कहा- 'वो शगुन का काला टीका हैं'
Woman Reservation Bill: देशभर में महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं चल रही है। हाल ही में ये बिल लोकसभा में पास में पास हुआ। वहीं आज इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया। राज्यसभा में भी ये बिल पास होना लगभग तय माना जा रहा है। इसी बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस बिल का विरोध किया है। जिसको लेकर राजनीति तेज हो गई।
AIMIM चीफ द्वारा इस बिल का विरोध करने पर दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने हमला बोला है। और ओवैसी को शकुन का काला टीका बताया।कपिल मिश्रा ने कहा कि ओवैसी शगुन का काला टीका है, इसलिए कर रहे महिला आरक्षण का विरोध। आज राज्यसभा में यह बल पास हो जाएगा।
ओवैसी ने कही ये बात
दरअसल, कपिल मिश्रा का बयान उस समय सामने आया जब राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा चल रही थी। इससे पहले लोकसभा में इस बिल पर बहस के दौरान ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहदुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसका विरोध करते हुए कहा था, 'मैं इस बिल का विरोध करता हूं। इस बिल को लेकर यह दलील दी कि इससे और अधिक महिलाएं संसद और विधानसभा में चुनकर आएंगी। इसमें ओबीसी और मुस्लिम महिलाओं के लिए प्रावधान क्यों नहीं किया गया है।'
आज भी आधी मुस्लिम महिलाएं हैं अशिक्षित
असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि देश में सात प्रतिशत मुस्लिम महिलाएं हैं, लेकिन लोकसभा उनका प्रतिनिधित्व सिर्फ 0.7 प्रतिशत ही है। इसी तरह मुस्लिम लड़कियों का ड्रॉप आउट 19 प्रतिशत है। अन्य समुदाय में यह केवल 12 प्रतिशत है। आज भी आधी मुस्लिम महिलाएं अशिक्षित हैं। मोदी सरकार लोकसभा में सवर्ण महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना चाहती है। मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं का प्रतिनिधित्व नहीं बढ़ाने में इनकी कोई रुचि नहीं है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply