चमत्कार! शादी के 4 सालों तक नहीं हुई कोई संतान, अब महिला ने 4 बच्चों को दिया एक साथ जन्म
Rajasthan News:राजस्थान के टोंक (Tonk) मेंभगवान का एक करिशमा देखने को मिला है। बता दें कि यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि इस महिला को 4 सालों से कोई बच्चा नहीं था लेकिन अब एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। इससे महिला के परिवार वालों बेहद खुश है।
महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म
मामला वजीरपुरा गांव का है। जहां एक महिला की शादी चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही वह गर्भवती नहीं हो पा रही थी। अब एक साथ चार बच्चे हुए तो परिवार खुशी से झूम उठा। साथ ही डॉक्टरों ने भी इसे चमत्कार बताया है क्योंकि ऐसा मामला लाखों में आता है। इसमें खास बात यह है कि मां और चारों बच्चे स्वस्थ है।
मिली जानकारी के अनुसार किसी महिला द्वारा चार शिशुओं का जन्म देने का टोंक जिले में यह तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले सामने आये दो मामलों में एक में दो शिशुओं की तो दूसरे मामले में एक शिशु की मौत जन्म के तुरंत बाद ही हो गई थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply