क्यों बिलख पड़े राजपाल यादव, सरेंडर करने से पहले सुनाया अपना दर्द; ये है पूरा मामला
Rajpal Yadav Goes Emotional: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। चेंक बाउस मामले में उन्होंने आत्मसमर्पन किया है। लेकिन सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने बयान दिया। उनके बयान तिहाड़ जेल के अधिकारियों को हैरान कर दिया और फिल्म इंडस्ट्री पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके फैंस भी इमोशनल हो गए।
राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंडर करने से पहले एक भावुक बयान दिया। वह अपनी हालत पर बोलते हुए बिलख पड़े। उन्होंने कहा कि सर क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं है और कोई उपाय भी नहीं दिख रहा, यहां हम अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है। मुझे मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा।
क्या है चेक बाउंस का मामला
दरअसल, यह मामला 2010 का है। राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म अता पता लापता को फाइनेंस करने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए उधर लिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और अभिनेता को पैसे की तंगी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बैंक में पैसा न होने के कारण उनका दिया हुआ चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद अप्रैल 2018 में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को नेगोशिएबल एक्ट के सेक्शन 138 के तहत दोषी करार दिया और छह महीने जेल की सजा सुनाई।
कोर्ट के आदेश पर किया सरेंडर
राजपाल यादव ने इस फैसले को चुनौती दी उन्हें राहत मिली लेकिन इस दौरान उनकी बकाया रकम लगभग 9 करोड़ रुपए हो गई। हालांकि, एक्टर ने कुछ पैसे चुका दिए लेकिन, बार-बार देरी और कोर्ट की समयसीमा पूरी न कर पाने से उनके इरादों पर सवाल उठने लगे। जिसके बाद कोर्ट ने राजपाल यादव की अपील पर दोबारा राहत देने से इनकार कर दिया। फिर कोर्ट ने एक्टर को बिना किसी देरी के सरेंडर करने का आदेश दिया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश को मानते हुए राजपाल यादव ने सरेंडर कर दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply