Weather Today: मौसम ने एक बार फिर लिया करवट, इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Weather Update: नए महीने की शुरूआत से ही देशभर के कई हिस्सों में ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिनों में हिमायल में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वही बर्फबारी का असर निचले यानी मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। जिससे सर्दी की शुरूआत हो जाएगा। मौसम विभाग ने 2 दिन में हिमाचस प्रदेश, उत्तराखंड समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
देश के की राज्यों में सर्दी की हुई शुरूआत
दरअसल मौसम विभाग एक बार करवट ले रहा है। जिससे सर्दी की शुरूआत हो गई है। इसका सबसे पहले असर हिमायल में देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में 2 दिन बाद बर्फबारी होने की संभावना है। 3 से 6 नवबंर के बीच तमिलनाडु, केरल-माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों और मध्य इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 7 नवंबर को भी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती हैं। पिछले कुछ दिनों से कई दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश हो रही है।
आईएमडी ने कहा, तमिलनाडु में 04 नवंबर और केरल में 03 और 04 नवंबर को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगले सात दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply