Weather Today: बर्फबारी..बारिश और ठंड, भारत में सर्दी देने जा रही दस्तक, इन राज्यों में बारिश से होगा बुरा हाल
Weather Today:दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। महीने के पहले दिन से ही राज्यों में सर्दी का अच्छे से एहसास होने लगा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में हल्की और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के बाद निचले इलाकों में सर्दी की शुरूआत हो जाएगी। हालांकि फिलहाल सुबह और शाम वाली ठंड तो महसूस होती है।
पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी
दरअसल मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। जिससे दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि महीने के पहले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
वहीं आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में 2 और 3 नवंबर से हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। इसी दौरान जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में बारिश की तो कोई संभावना नहीं है. लेकिन ठंड बढ़ती जाएगी। दिल्ली में 6 नवंबर तक सुबह के वक्त धुंध नजर आने वाली है। साथ ही तमिलनाडु में भीपांच दिन बाद बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों में मध्यम बारिश हो सकती है।जिससे वहां भी सर्दी का ऐहसास होना शुरू हो जाएगा। साथ ही असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम में बारिश देखी जा सकती है। 24 घंटों के बाद दक्षिणी ओडिशा में हल्की छिटपुट बारिश की संभावना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply