WEATHER UPDATE: दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, हरियाणा में बारिश की संभावना, जानें अपने राज्य का हाल
TODAY'S WEATHER UPDATE: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कुछ दिनों दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। जिसके वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। लेकिन पहाड़ों में भारी बर्फबारी के कारण दिल्ली में एक बार फिर ठंडी हवाओं ने दस्तक दी है। जिसकी वजह से मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली में आज बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।
दिल्ली में सामान्य से 2 ज्यादा है तापमान
मौसम विभाग के के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली समेत पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही दिल्ली में हल्की धुंध भी छाई रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोहरा बढ़ने लगेगा।
23 और 24 अक्टूबर को केरल में भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार कि केरल में 23 और 24अक्टूबर को भारी बारिश होने वाली है। इस दौरान तेज हवाओं और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि 24 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply