‘हम फिर से वीजा सर्विस शुरू कर देंगे अगर...’ भारत कनाडा रिश्ते पर विदेश मंत्री का बड़ा बयान
India Canada Relation: भारत और कनाडा के बीच खींचतान जारी है। इसी बीच विदेश मंत्रीका वीजा सेवाओं को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा,“अगर भारतीय राजनयिकों को वियना कन्वेंशन के अनुसार कनाडा में सुरक्षा दी जाती है, तो वह इसे फिर से शुरू करना चाहेंगे” एस जयशंकर आगे ने कहा, कुछ हफ्ते पहले भारत ने कनाडा के लिए वीजा जारी करना बंद कर दिया था, क्योंकि हमारे राजनयिकों के लिए वीजा जारी करने के लिए काम पर जाना अब सुरक्षित नहीं था।
विदेश मंत्री ने कहा कि राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना वियना कन्वेंशन का सबसे बुनियादी पहलू है। और अभी कनाडा में कई तरीकों से हमारे लोग सुरक्षित नहीं हैं, हमारे राजनयिक सुरक्षित नहीं हैं। एस जयशंकर ने कहा, मैं चाहूंगा कि वीजा का मुद्दा फिर से शुरू हो। मेरी आशा है कि यह बहुत जल्द होगा। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि भारत और कनाडा के रिश्ते मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।
राजनयिकों को वापस बुलाए जाने पर की बात
वहीं विदेश मंत्री ने कनाडा के अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाए जाने के बारे में बात करते हुए कहा कि फिलहाल संबंध कठिन दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि हमारी जो समस्याएं हैं, वे कनाडाई राजनीति के एक निश्चित वर्ग और उससे जुड़ी नीतियों के साथ हैं। भारत, वीज़ा और कांसुलर सेवाएं देने के लिए दिल्ली में केवल कनाडाई उच्चायोग को छोड़ रहा है।
दिल्ली में अधिक थी संख्या
भारत ने सितंबर में कनाडा से देश में अपने राजनयिक कर्मचारियों की संख्या कम करने के लिए कहा था। तर्क ये दिया था कि वह देश और ओटावा में समान संख्या में राजनयिक तैनात करना चाहता था। दिल्ली में कनाडाई राजनयिकों की संख्या ओटावा में भारतीय राजनयिकों की तुलना में बहुत अधिक थी। गौरतलब है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारत सरकार के बीच संभावित संबंध होने का दावा क्या था। जिसके बाद दोनो देशों के रिश्ते तल्ख हो गए थे। बता दे,हरदीप सिंह निज्जर की जून में कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply