चंद्रमा की पहली तस्वीर शेयर करने पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे प्रकाश राज? यूजर्स ने किया ट्रोल
Prakash Raj Gets Trolled On Social Media: भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरों के द्वारा भेजा गया चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की तैयारी कर रहा है। इस समय पूरी दुनिया की नज़रे इसपर टिकी हुई है। इस बीच भारत में ही कुछ लोग ऐसे है जिन्हें इसरो के चांद तक जाने की कामयाबी रास नहीं आ रही है बल्कि कुछ देश तो इस पर अपना मिशन भेजने में असफल हुए है।
प्रकाश राज को सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल
दरअसल, प्रकाश राज के इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटों शेयर की थी। इस फोटो में लुंगी औऱ शर्ट पहना एक कार्टून कैरेक्टर दो जग में चाय को ऊपर-नीचे करता नज़र आ रहा है। इस दौरान उन्होंने फोटों के कैप्शन में लिखा कि विक्रमलैंडर ने चंद्रमा से पहली तस्वीर भेजी है। उनके इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है।
यूजर्स ने क्या कुछ कहा
प्रकाश राज के इस फोटो को देखने के बाद यूजर्स ने इसका विरोध जताया है एक यूर्जस ने कहा इसरो भारत का सबसे बेहतर प्रतिनिधित्व करता है। कम संसाधन और निराशावादी माहौल के बाद भी इसने बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसरो वह प्रयास कर रहा है जिसे केवल मुट्ठी भर देशों ने हासिल किया है। यह आदमी भारत की सबसे खराब स्थिति का प्रतिनिधित्व करता है। इसे उस देश से नफरत है जिसने उसे इतना कुछ दिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply