गृह मंत्री अमित शाह ने 'हिन्दू गौरव दिवस' का किया शुभारंभ, बोले- कांग्रेस ने श्री राम जन्म भूमि के मसले को अटकाया
Amit Shah: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज यूपी के अलीगढ़ में कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर 'हिन्दू गौरव दिवस' का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, रामभक्त और उत्तर प्रदेश में पिछड़ों के कल्याण की शुरूआत करने वाले कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि देने आया हूं। मैं देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से बाबू जी को श्रद्धांजलि देता हूं।
अमित शाह ने हिंदू गौरव दिवस का किया शुभारंभ
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं कोरोना के कारण अस्पताल में था, जब प्रधानमंत्री मोदी ने श्री राम मंदिर का शिलान्यास किया। मैंने उस दिन बाबू जी को फोन किया तो उन्होंने कहा था, 'आज मेरा जीवन धन्य हो गया, मेरे जीवन का लक्ष्य आज पूरा हो गया।' प्रधानमंत्री मोदी ने 'गरीब कल्याण' के क्षेत्र में करोड़ों गरीबों के घर में गैस का चूल्हा, बिजली, शौचालय, स्वास्थ्य की सेवाएं, 5 किलो अनाज जैसी सुविधाएं देकर गरीब कल्याण के काम को पूरा किया है।
सरकार ने पिछले 9 साल में ढेर सारे काम किए
उन्होंने आगे कहा कि शुरूआत बाबू जी करके गए थे और मोदी जी ने आज समग्र पिछड़ा समाज के उत्थान के लिए 9 साल के अंदर ढेर सारे काम किए हैं। एक ओर गरीब कल्याण का यज्ञ चलाया, दूसरी ओर पिछड़ा समाज को आगे बढ़ाने का काम किया और तीसरा श्री राम मंदिर का भूमि पूजन किया। आज हमें आनंद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 के शुरू में ही श्री रामलला 550 साल बाद अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे। उस दिन दुनियाभर के रामभक्तों में एक संतोष का भाव आएगा।
अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से श्री राम जन्म भूमि के मसले को अटका रही थी, भटका रही थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने श्री राम जन्म भूमि के मसले को कोर्ट द्वारा निर्णय आने के बाद बिना देरी के प्रभु श्री राम मंदिर का भूमि पूजन किया।"
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply