Unnao Road Accident: उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल
Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सुबह के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक-ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही 4 अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर गांव के पास इंडियन पेट्रोल पंप के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मकूर गांव के पास हुआ। जहां एक ट्रक और ऑटो में दर्दनाक टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कर शव को बाहर निकाला और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुटी गई।
ऑटो के परखच्चे तक उड़ गए
घटना स्थल पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो की रफ्तार तेज थी। जैसे ही ऑटो ट्रक से टकराई वैसे ही उसके परखच्चे उड़ गए और ऑटो में सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply