UP Crime: अयोध्या में हनुमानगढ़ी के सहायक पुजारी की गला रेत कर हत्या, मंदिर के अंदर मिली लाश
UP Crime: रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में एक साधु की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। गुरुवार सुबह जब यह घटना सामने आई तो हड़कंप मच गया। साधु राम सहारे दास हनुमानगढ़ी के बसंतिया पट्टी के संत दुर्बल दास के शिष्य थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
आपको बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही आईजी और एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी हनुमानगढ़ परिसर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि अंबेडकर नगर के भीटी में करीब 10 बीघे जमीन के मालिकाना हक को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। घटना के बाद से मंदिर परिसर में रहने वाला एक युवक गायब है। उसी पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। साधु राम सहारे दास हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रवेश द्वार के पास स्थित कमरे में रहते थे। इसी कमरे में उनका शव मिला था। उसकी गर्दन पर गहरे निशान मिले। पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी घटना की जांच में जुटी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply