UPI ने अगस्त के महीने में तोड़े रिकॉर्ड, 10 अरब से अधिक हुए ट्रांजैक्शन
UPI Transaction: आजकल सब कुछ डिजिटल हो गया है। लोग जेब में पैसे कम रख रहे हैं और ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। ऑनलाइन पेमेंट के लिए लोग यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। देशभर में यूपीआई ट्रांजैक्शन में जबदस्त इजाफा हुआ है और यूपीआई ने नया रिकार्ड कायम किया है।
NPCIने जारी किया आंकड़ा
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अगस्त महीने में आंकड़ा जारी किया है।NPCI के जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2023में देशभर में 10अरब से अधिक यूपीआई लेनदेन किए गए हैं। 30अगस्त, 2023तक कुल 10.24अरब यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए 15.18अरब यानी 15,18,486करोड़ रुपये (वैल्यू) में लेनदेन की गई है। वहीं जुलाई की बात की जाए तो यूपीआई के जरिए कुल 9.96अरब रुपये की लेनदेन हुई थी। वहीं जून में यह आंकड़ा 9.33अरब रुपये का था।
फोन पे ने सभी को छोड़ा पीछे
ऐप्स की बात करें तो फोन पे बाकी सभी एप्स को पीछे छोड़ दिया है।जून, 2023 में हुई कुछ यूपीआई ट्रांजैक्शन में से इसकी हिस्सेदारी 47 फीसदी से ज्यादा की रही है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गूगल पे है जिसकी हिस्सेदारी 35 फीसदी है। वहीं 14 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पेटीएम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आता है।
35 से ज्यादा देश अपनाना चाहते हैं तकनीक
बताते चलें, यूपीआई का इस्तेमाल सिर्फ भारत में नहीं होता है बल्कि विदेश में भी इसका जमकर इस्तेमाल हो रहा है। कई देश भारत के UPI पेमेंट मेथड को अपनाना चाहते हैं। जापान के साथ साथ 35 से ज्यादा देश अब भारत की यूपीआई तकनीक की तारीफ कर रहे हैं। यही नहीं IMF ने भी भारत के डिजिटल पेमेंट मोड UPI की तारीफ की थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply