महिला आरक्षण बिल को लेकर मायावती का बड़ा बयान, कहा-SC/ST, OBC महिलाओं का अलग कोटा हो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने की खबर है। SC/ST, OBC का कोटा सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आबादी के हिसाब से 50% आरक्षण रहे तो और अच्छा रहेगा।
मायावती ने कहा कि SC/ST, OBC की महिलाओं को आरक्षण मिले। हमें उम्मीद है इस बार बिल पास होगा। महिला आरक्षण का कोटा बढ़ाया जाए। आरक्षण में SC/ST, OBC महिलाओं का अलग कोटा हो। पुराने संसद भवन की विदाई हो चुकी है जिसे आसानी से भुलाया नहीं जा सकता है। मुझे संसद के दोनों सदनों में जाने का मौका मिला जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। नए संसद की शुरूआत आज से की जा रही है जिसका BSP दिल से स्वागत करती है और आज इस नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश किया जाएगा जिसके पक्ष में BSP सहित कई पार्टियां अपना मत देंगी।
महिला आरक्षण बिल को मिली बसपा का समर्थन
मायवती ने कहा कि BSP ने महिला आरक्षण बिल को हमेशा समर्थन दिया है इसके साथ-साथ यह भी कहा है कि महिलाओं को जो भी आरक्षण दिया जाता है उनमें से SC/ST/OBC वर्गों की महिलाओं का कोटा अलग से सुरक्षित करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इन वर्गों के साथ नाइंसाफी होगी। अगर ऐसा नहीं भी हुआ तब भी BSP पार्टी आज पेश होने वाले महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply