पुरानी संसद का नया नाम...मुस्लिम महिलाएं, जानिए सेंट्रल हॉल में PM मोदी के आखिरी भाषण की बड़ी बातें
नई दिल्ली: नई संसद में जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में अपना आखिरी भाषण दिया। अपने संबोधन में PMमोदी ने पुरानी संसद का नाम बदलने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मेरी प्रार्थना है, मेरा सुझाव है कि अब जब हम नये सदन में जा रहे हैं तो पुरानी संसद की गरिमा कभी कम नहीं होनी चाहिए।बस इसे पुरानी संसद कहें, ऐसा नहीं करना चाहिए। अतः मेरा अनुरोध है कि यदि आप अपनी सहमति दें तो भविष्य में इसे 'संविधान सदन' के नाम से जाना जाए, ताकि यह सदैव हमारी जीवंत प्रेरणा बनी रहे।
आपको बता दें कि, अपने भाषण की शुरुआत में PMमोदी ने कहा कि हम सब मिलकर नए संसद भवन में एक नए भविष्य का उद्घाटन करने जा रहे हैं। आज हम यहां विकसित भारत के संकल्प को एक बार फिर से दोहराने के इरादे से नई इमारत की ओर बढ़ रहे हैं, संकल्पित हो रहे हैं और उसे पूरा करने के लिए जी-जान से जुट गए हैं।
PMमोदी के भाषण की अहम बातें-
1.PM मोदी ने सभी लोकसभा स्पीकरों का अभिनंदन किया, जिनकी बदौलत संसद के सत्र सुचारू रूप से चलते रहे।
2. PMने कहा कि आजादी के बाद विद्वानों ने संभावना व्यक्त की थी कि देश का क्या होगा। लेकिन भारत ने उन लोगो की शंकाओं का दूर कर दिया और महत्वपूर्ण मिसाल पेश की।
3. PMने कहा कि 75वर्षों में सबसे बड़ी उपलब्धि सामान्य लोगों का संसद के प्रति अटूट विश्वास रहा है सदन की ताकत से ही देश ने विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।
4. प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3की सफलता से पूरा देश अभिभूत है। यह भारत के सामर्थ्य और 140करोड़ देशवासियो की संकल्प शक्ति से जुड़ा है।
5. अमृतकाल में हम एक नए प्रकाश की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मोदी ने कहा कि राष्ट्र में एक नया आत्मविश्वास और नई उमंग के साथ नए सपने संजोए जा रहे है।
6. जी-20के सफल आयोजन को लेकर भी पी.एम. मोदी ने अपने भाषण में अहम बात कहीं। उन्होंने कहा कि भारत इस बात के लिए गर्व करेगा कि जब हम जी-20के अध्यक्ष रहे, तब अफ्रीकन यूनियन इसका सदस्य बना।
7. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के तमाम उतार-चढ़ाव देखने वाला हमारा यह सदन जनविश्वास का केंद्र बिंदु रहा है। इस दौरान पी.एम. ने सदन में महिला सांसदों की मौजूदगी को भी इंगित किया।
8. PMने कहा कि भारत अब विश्व मित्र के रूप में भी उभर रहा है। दुनिया में भारत की नई पहचान भी बनी है। ये न सिर्फ विकास की नई इबारत लिख रहा है बल्कि कई देशो की मदद भी कर रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply