Unnao Road Accident: अनियंत्रित डबल डेकर बस ने DSM को मारी टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल
Unnao Road Accident: यूपी के उन्नाव में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर भोरपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित डबल डेकर बस ने आगे चल रही डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही डीसीएम पलट गयी। इस दौरान डीसीएम में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार भोरपहर लखनऊ के आलमबाग से इटावा के सैफई जाने के लिए डीसीएम में बैठकर लगभग 40 लोग रवाना हुये। इस दौरान लगभग 4 बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के सबली खेड़ा गांव के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित डबल डेकर बस ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से डीसीएम कई बार पलट गई।
घायलों को अस्पताल में किया भर्ती
दुर्घटना में हरदोई के अतरौली निवासी मोहित (25) पुत्र हरिश्चंद्र व लखनऊ के शाही खेड़ा निवासी लाल बहादुर (50) पुत्र गंगा प्रसाद की मौत हो गई। वहीं लगभग तीन दर्जन लोग गंभीर घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर यूपीडा की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव में पसरा मातम
घायल राकेश ने बताया कि डीसीएम में बैठे लोग खाना बनाने के कारीगर व हेल्पर थे। सभी डीसीएम से सैफई मुलायम सिंह यादव के किसी कार्यक्रम में खाना बनाने जा रहे थे। पुलिस ने जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। घटना के बाद मृतकों के परिजनको रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply