देश के सबसे बड़े कन्या पूजन का भव्य आयोजन कर गोंडा ने रचा इतिहास, डीएम ने निभाई अहम भूमिका

UP NEWS: देश के सबसे बड़े कन्या पूजन का भव्य आयोजन कर गोंडा ने इतिहास रच दिया। गोंडा जिले में नवरात्रि के इस पावन अवसर पर "शक्ति वंदन"का भव्य आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से आई 11,888 बेटियों का कन्या पूजन व महाभोज किया गया। कन्याओं का पूजन और भोज के साथ उन्हें स्वच्छता हाईजिन किट और पोषण पोटली का भी वितरण किया गया।
गोंडा जिलाधिकारी के नेतृत्व में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में भव्य "शक्ति वंदन" समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिला स्वावलंबन और मातृ शक्ति के प्रतीक मिशन शक्ति कैफे और मिशन शक्ति वॉल का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की नौ महिलाओं को नवदेवी सम्मान से भी नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
समारोह की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास बेबी रानी मौर्य ने मिशन शक्ति कैफे और मिशन शक्ति वॉल का लोकार्पण किया। मिशन शक्ति कैफे की स्थापना श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में की गई है। यह प्रदेश का पहला मिशन शक्ति कैफे है। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। वहीं, मिशन शक्ति वॉल के माध्यम से देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाली महिला शक्ति को जिला प्रशासन द्वारा एक नए अंदाज में सम्मानित किया गया है। इस मौके पर मंत्री ने कार्यक्रम ऐतिहासिक बताते हुए जिलाधिकारी महोदया की खूब तारीफ की ।
सिर्फ साक्षर नहीं बल्कि शिक्षित बनें- केंद्रीय मंत्री
राज्यमंत्री महिला कल्याण प्रतिभा शुक्ला ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए आवाह्न किया कि वह सिर्फ साक्षर नहीं बल्कि शिक्षित बनें। उत्तम चरित्र की शिक्षा से सभी बेटियों का गौरव बढ़ेगा। महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के लिये प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-4 चलाया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया है महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। वहीं ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा व सीडीओ अरुन मौली की जमकर सरहाना करते हुए बधाई दी।
9 महिलाओं को किया सम्मानित
शक्ति वंदन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपद की नौ मातृशक्तियों को नवदेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, राजस्व विभाग की अन्नू सिंह, न्याय विभाग की शैलबाला सिंह, उद्योग जगत से उर्मिला गुप्ता, सहित 9 महिलाओं को राज्य मंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Leave a Reply