UP News: एटा में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत
Etah Road Accident: उत्तर प्रदेश के एटा में तेज रफ्तार कहर देखने को मिला। जहां एक ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, यह सभी युवक सोरों गंगा की परिक्रमा कर वापस अपने घर एटा लौट रहे थे। तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दो बाइकों पर चार लोग सवार थे। जिसमें तीन की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
परिवार में मचा कोहराम
तीन मृतकों में से एक रिश्तेदार सतीश चंद्र ने बताया कि मरने वालों में उनका दामाद भी शामिल है। ये सभी लोग कासंगज से आ रहे थे, पीछे से दो बाइक आ रही थी और दोनों पर चार सवारी थी। तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि जो मृतक संदीप है उसकी शादी को एक साल भी नहीं हुआ था। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply